दुःखद- कुल्लू के बंजार में गौशाला के समीप टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत एक घायल

एप्पल न्यूज, कुल्लू

कुल्लू जिला के बंजार विधानसभा क्षेत्र के गौशाला  के समीप बीती देर शाम एक टिप्पर खाई में गिरने से 3  लोगों की मृत्यू हो  गई है जबकि एक गंभीर हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

मृतकों की पहचान जोगीराम (50) गांव चनोंन तहसील बंजार,  किरना देवी (28) पत्नी केहर सिंह गांव जमाडीधार तहसील बंजार तथा 48 वर्षीय चालक अही चंद के रूप में हुई है। 

हादसे में गायत्री देवी (4) पुत्री केहर सिंह गांव जमाडी धार तहसील बंजार को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है।

सड़क हादसा सोमवार शाम को उस दौरान हुआ जब एक टिप्पर एचपी-65-9529 सीमेंट व सरिया लेकर मठियाना गांव की ओर जा रहा था।

जब टिप्पर जब गौशाला कैंची के समीप पहुंचा तो तंग मोड़ पर अचानक टिप्पर बैक होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

टिप्पर के गिरने से हुई आवाज के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौका पर पहुंच गए और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री नहीं "कोमेडियन" के रोल में नज़र आते हैं सुक्खू- राजीव बिंदल

Tue May 7 , 2024
कांग्रेस के पास न नेता, न नियत और न ही नेतृत्व : दिया कुमारी एप्पल न्यूज, नाहन भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन नहान मंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार कोमेडी की सरकार बनकर रह गई हैं। […]

You May Like

Breaking News