file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

अनाप-शनाप बयानबाजी करना मुकेश अग्निहोत्री की आदत :विजय गुप्ता

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

भाजयुमो प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता विजय गुप्ता ने मुकेश अग्निहोत्री द्वारा सीएम जयराम ठाकुर को एक्सीडेंटल सीएम कहने पर कड़ी आपत्ति दर्ज की!

गुप्ता ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ये ना भूले कि सीएम जयराम ठाकुर जी की बदौलत ही उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिला हैँ!मुकेश अग्निहोत्री को याद होना चाहिए कि कांग्रेस को 2017में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में हिमाचल की जनता ने बुरी तरह से नकार दिया था!जिससे उनके पास अपना नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए भी जरूरी सीटें नहीं थी।उन्होंने कहा कि जो हाल आज के समय में कांग्रेस का केंद्र सहित अन्य राज्यों में हैँ वही हिमाचल में भी हैँ!

\"\"

उन्होंने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर जमीनी स्तर से उठे एक अनुभवी नेता हैँ जो पांच मर्तबा विधायक बन चूके हैँ,और पूर्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष,युवा मोर्चा के भी प्रदेश अध्यक्ष साथ ही कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैँ,जिनको बीजेपी विधायक दल ने अपना नेता चुना है तथा संवैधानिक व्यवस्थाओं के अनुरूप ही वह सीएम के पद पर विराजमान होकर राज्य के लोगों की सेवा निष्ठां एवं ईमानदारी के साथ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री पहले भी कई बार मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों से अपमान कर चूके हैँ जोकि राज्य के समस्त मतदाताओं का भी अपमान कर रहे हैं,जिन्होंने वोट देकर जयराम ठाकुर को हिमाचल का सीएम चुना है!

विजय गुप्ता ने कोरोना काल में मुकेश अग्निहोत्री द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए गए कुप्रबंधन के आरोप को सिरे से नकारा!कहा कि सच्चाई प्रदेश की जनता भली भांति जानती हैँ कि मुख्यमंत्री ने हमेशा आगे आकर नेतृत्व किया और इस मुश्किल संकट से पार पाने के लिए जनता के हित में स्थिति अनुसार निर्णय लिए हैँ!जबकि कांग्रेस इस महामारी के दौरान सहयोग करने के बजाय अनाप शनाप बयानबाजी में लगी रहीं!

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर में स्क्रूटनी के पहले दिन 60 मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, सोमवार को अंतिम मौका

Sun Dec 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर नई मतदाता सूची को अंतिम रूप देने से पहले शनिवार से रामपुर बुशहर में असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार की अध्यक्षता में स्क्रूटनी की गई। पहले ही दिन लिस्ट से करीब 60 मतदाता डिलीट कर दिए गए। इनमें से कुछ लोगों की मौत हो गई थी तो […]

You May Like

Breaking News