IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

प्रतिभा सिंह नहीं जयराम ठाकुर है ‘डमी’ सीएम जिन्हें निर्णय लेने से पहले बिलासपुर, हमीरपुर, पालमपुर और नाभा के चक्कर काटने पड़ते हैं- बुशहरी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें दोनों नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को डमी अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी को पांच मुखियाओं की पार्टी बताया है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा 5 मई को शिमला में कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रतिभा सिंह के स्वागत समारोह में पूरे प्रदेश से जुटी भारी भीड़ को देखकर बौखला गई है जिसके कारण इस तरह के अनाप-शनाप बयान दे रही है।

कांग्रेस हाईकमान ने प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया है। यह टीम पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने व भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कार्य करेगी ताकि इस वर्ष के अंत में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार को सत्ता से बाहर किया जा सके।

बुशहरी ने पूछा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप यह बताएं कि हाल ही में संपन्न हुए एक लोकसभा व 3 विधानसभा उपचुनाव में भाजपा चुनाव क्यों हार गई…?

प्रदेश की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाकर यह साबित कर दिया कि भाजपा ने अपने इन साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में कोई भी नए विकास के कार्य इस प्रदेश में नहीं किए, बल्कि वीरभद्र सिंह के समय में हुए कार्यों के उद्घाटन कर रहे हैं।

देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि भाजपा ऐसी बयानबाजी से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देख ले जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रशासन पर बिल्कुल भी पकड़ नहीं है। इस कारण प्रदेश में भ्रष्टाचार पूरी तरह फैल चुका है। जिसका उदाहरण हाल ही में हुए पेपर लीक में पुलिस की भर्तियां को लेकर सामने आया है।

उन्होएने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। निर्णय लेने से पहले उन्हें बिलासपुर, सुजानपुर, पालमपुर व संघ के कार्यालय से इजाजत लेनी पड़ती है। इसलिए डमी प्रतिभा सिंह नहीं बल्कि जयराम ठाकुर हैं।

जब से प्रतिभा सिंह पार्टी अध्यक्ष बनी है तबसे पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं में एक नए रक्त का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा हुआ है जो पार्टी को प्रदेश में एक नई मजबूती प्रदान करेगा।

बुशहरी ने कहा कि 2022 में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी, यह तय है। इसलिए भाजपा के नेता अपनी हद में रहें और इस तरह के बयान देकर अपनी किरकिरी ना करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

आम आदमी पार्टी ने की खालीस्तानी झंडे मामले की निंदा- आई डी भंडारी ने कहा कि सुरक्षा में गंभीर चूक

Sun May 8 , 2022
सरकार जल्द जांच कर पकडे आरोपी और सुनिश्चित करे सजा, ताकि बनी रहे शाति व सुरक्षा की भावना एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल की शीतकालीन विधानसभा तपोवन मे खालीस्तानी झंडे लगाने के मामले की आम आदमी पार्टी ने निंदा की है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए है। शिमला में आयोजित […]

You May Like

Breaking News