सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

आम आदमी पार्टी ने की खालीस्तानी झंडे मामले की निंदा- आई डी भंडारी ने कहा कि सुरक्षा में गंभीर चूक

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

सरकार जल्द जांच कर पकडे आरोपी और सुनिश्चित करे सजा, ताकि बनी रहे शाति व सुरक्षा की भावना

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल की शीतकालीन विधानसभा तपोवन मे खालीस्तानी झंडे लगाने के मामले की आम आदमी पार्टी ने निंदा की है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए है।

शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आई डी भंडारी ने आरोप लगाया है कि बार-बार चेतावनी के बाद भी सरकार सतर्क नही है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आई डी भंडारी ने शिमला मे एक पत्रकार वार्ता मे बताया कि इस तरह सौहार्द को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की कोशिश रहती है कि विधानसभा भवन जैसे गरिमा से जुड़े स्थानो को निशाना बनाये और बार बार चेतावनी के बाद भी सरकार सतर्क नही हुई है। जिसका फायदा ऐसे शरारती तत्व उठा रहे है।

भंडारी ने कहा कि सरकार को गंभीरता से इस मामले की जांच करनी चाहिए और ऐसे कार्य करने वाले लोगो तक पहुंच कर उन्हे सजा सुनिश्चित करनी चाहिए। ताकि आम जनता मे शाति व सुरक्षा की भावना कायम रहे

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश में गत चार वर्षों में विद्युत बोर्ड में 4052 पदों पर की गई भर्तियां- जय राम ठाकुर 

Sun May 8 , 2022
मुख्यमंत्री ने राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ के 9वें त्रैवार्षिक साधारण अधिवेशन को संबोधित कियाप्रदेश विद्युत बोर्ड सब स्टेशन अटेंडेंट के पद पर कार्यरत नॉन आईटीआई कर्मचारियों के लिए पदोन्नति सेवा काल 10 वर्ष से घटाकर 07 वर्ष करने की घोषणा एप्पल न्यूज़, नालागढ़मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा […]

You May Like

Breaking News