हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून, अब तक 25% कम बारिश, 17 जुलाई से रफ्तार पकड़ेगा “मॉनसून”

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल में मानसून की जोरदार एंट्री के बाद अब बारिश की गति धीमी पड़ गई है। पिछले तीन चार दिनों से शिमला सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में कुछ एक स्थानों के अलावा कोई ज्यादा बारिश नहीं हुई है। बरसात में अभी तक 25 फीसदी कम बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मानसून कुछ धीमा पड़ा है जिस वजह से हिमाचल प्रदेश में भी बारिशों में कमी आई है।

17 जुलाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। आज और कल प्रदेश में कुछ ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगस्त महीने में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य बारिश होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने PM मोदी से मुलाकात कर किया उदार वित्तीय सहायता का आग्रह

Tue Jul 16 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल प्रदेश को हरित ऊर्जा संपन्न राज्य बनाने के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से […]

You May Like

Breaking News