हिमाचल गैर-शिक्षक संघ शिक्षा निदेशालय ने सयुंक्त कर्मचारी मोर्चा पर लगाए आरोप- ‘पैसे ऐंठने का कर रहे काम-कर्मचारियों से कोई लेना देना नहीं’- देवेंद्र

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश के गैर-शिक्षक संघ शिक्षा निदेशालय इकाई व सयुंक्त कर्मचारी मोर्चे के बीच ठन गई है। गैर शिक्षक संघ ने सयुंक्त कर्मचारी मोर्चे के गठन पर सवाल खड़े किए हैं और इसे गैर सवैधानिक बताया है। संघ ने कर्मचारियों को किसी भ्रम में न आने की बात कही है।

हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक संघ शिक्षा निदेशालय इकाई के महासचिव देवेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश में सवैधानिक तरीके से एनजीओ फेडरेशन का गठन हुआ है जिसके अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर कर्मचारियों की मांगों को लगातार उठा रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों के सयुंक्त मोर्चे की कोई आवश्यकता नही है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी के बहकावे में न आये। सयुंक्त कर्मचारी मोर्चा पैसे ऐंठने का काम कर रहा है। कुछ लोग अपनी नेतागिरी चमकाने के चक्कर मे है उनको कर्मचारियों से कोई लेना देना नही है।

वन्ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं का हल किया है। कॉन्ट्रैक्ट 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष किया गया। 31 प्रतिशत कर्मचारियों व अधिकारियों को समान डीए की घोषणा की।

6वें वेतन आयोग देकर कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा गया है जिन्हें इससे लाभ नही हुआ उनकी समस्याओं को सुना।

राइडर की समस्या बहुत बड़ी समस्या है इसको हटाने के लिए कर्मचारियों लगातार मांग कर रही है। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए किसी सरकार ने कोई नीति अब तक नही बनाई है। उन्होंने सरकार से शीघ्र इनके लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने ब्रह्म कुमारी संस्थान पंथाघाटी शिमला में किया 'शिव ध्वजारोहण'

Sun Feb 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने भारतीय उच्च परम्पराओं के पालन पर विशेष बल देते हुए कहा कि संगठन समाज में अच्छे विचारों और संस्कृति को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।राज्यपाल ने यह बात शिमला के निकट पंथाघाटी में प्रजापिता ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय संस्थान में आजादी […]

You May Like

Breaking News