हिमाचल में रह रहे हैं 10 पाकिस्तानी, 2 वापस भेजे, शिमला जिला में स्थिति स्पष्ट नहीं

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में निवासरत विदेशी नागरिकों, विशेषकर पाकिस्तानी नागरिकों की स्थिति की नियमित समीक्षा राज्य पुलिस द्वारा की जाती है।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित वीज़ा मानदंडों के अनुपालन को सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा राज्य में निवास कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों के सत्यापन एवं निगरानी का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है।

नवीनतम जानकारी के अनुसारः

जिला कांगड़ा में कुल 10 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिन्हें दीर्घकालिक बीजा (Long Term Visa) प्रदान किया गया है।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के पत्र दिनांक 25-04-2025 के अनुसार, इन नागरिकों को जारी दीर्घकालिक वीजा वैध है और वे प्रत्यावर्तन योग्य नहीं हैं।

जिला सोलन में 2 पाकिस्तानी नागरिक, जो चिकित्सा वीजा (Medical Visa) पर थे, दिनांक 26-04-2025 को विधिवत रूप से भारत से प्रत्यावर्तित (Deported) कर दिए गए हैं।

जिलावार स्थिति:

कांगड़ा जिला:

  • कुल पाकिस्तानी नागरिक: 10
  • स्थिति: सभी को भारत सरकार द्वारा दीर्घकालिक वीज़ा (Long Term Visa) प्रदान किया गया है।
  • विवरण: विदेश मंत्रालय के पत्र दिनांक 25-04-2025 के अनुसार, ये नागरिक प्रत्यावर्तन योग्य नहीं हैं।

सोलन जिला:

  • कुल पाकिस्तानी नागरिक (पूर्व): 2
  • स्थिति: चिकित्सा वीज़ा (Medical Visa) पर भारत में प्रवासरत थे।
  • कार्रवाई: दिनांक 26-04-2025 को दोनों को विधिवत रूप से प्रत्यावर्तित (Deported) किया गया।

शेष जिले:

  • बद्दी, बिलासपुर, चंबा, देहरा, हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, नूरपुर, सिरमौर और ऊना
    • पाकिस्तानी नागरिक: शून्य (कोई निवासरत नहीं है)।

शिमला जिला:

  • स्थिति की पुष्टि प्रक्रिया प्रगति पर है। अद्यतन जानकारी पृथक से साझा की जाएगी।

3. निगरानी एवं अनुपालन:

  • हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नियमित सत्यापन, निगरानी और समीक्षा की जाती है।
  • वीज़ा शर्तों एवं भारत सरकार के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
  • सभी विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर सुरक्षा की दृष्टि से सतत निगरानी रखी जा रही है।

4. सार्वजनिक अपील:

  • राज्य की जनता से अनुरोध है कि यदि किसी विदेशी नागरिक की संदिग्ध गतिविधि का संज्ञान मिले, तो निकटतम पुलिस थाना अथवा हेल्पलाइन नंबर 112 पर तुरंत सूचना दें।

Share from A4appleNews:

Next Post

"परशुराम जयंती" आज, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Tue Apr 29 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला परशुराम जयंती हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे भगवान परशुराम के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर भगवान परशुराम द्वारा स्थापित चार ठहरी के चारों देवता लालसा में एक साथ विशेष आयोजन में शामिल होंगे। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल […]

You May Like

Breaking News