file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

138 साल की हुई “कांग्रेस”- पार्टी प्रदेश के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कर रही समर्पण भाव से काम- CM सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां राजीव भवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार और कांग्रेस पार्टी प्रदेश के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बेहतर समन्वय और समर्पण भाव के साथ काम करेगी।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से पिछले 40 वर्षों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें काम करने का अवसर प्रदान करना वास्तव में कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए सम्मान का विषय है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार, राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान प्रदान करगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लगभग सभी कांग्रेस विधायकों की कांग्रेस पार्टी से मजबूत पृष्ठभूमि है और लगभग सभी विधायकों ने कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में जमीनी स्तर पर कार्य किया हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कुछ विषयो पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उनकी विचारधारा अलग नहीं है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में सत्ता का आनंद लेने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग, हमीरपुर (एचपीएसएससी) में पेपर लीक घोटाले का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए एचपीएसएससी हमीरपुर के कामकाज को निलंबित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं में भर्ती एजेंसियों के प्रति विश्वास पैदा करने के लिए यह निर्णय लिया गया जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान भर्ती प्रक्रियाओं पर लोगों का विश्वास उठ चुका था।
सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और राज्य कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज को निलंबित करने के राज्य सरकार के निर्णय की सराहना की।
विधायक कुलदीप सिंह राठौड़, चंद्र कुमार, इन्द्र दत्त लखनपाल, अनिरुद्ध सिंह, विनोद सुल्तानपुरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल और कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू सरकार कर्मचारियों को देगी OPS, बोले- PFRDA को हर वर्ष NPS फंड का जा रहा 1632 करोड़, केंद्र को चिट्ठी लिखकर वापस मांगा सारा पैसा

Wed Dec 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में सम्पन्न आम विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणापत्र में राज्य […]

You May Like

Breaking News