सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

27 नवम्बर को रामपुर बुशहर में भरे जायेंगे 4 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 8 पद सहायिकाओं के पद

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

बाल विकास परियोजना रामपुर जिला शिमला के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में चार पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 08 पद आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त है। जिनके पूर्ति के लिए 27 नवंबर 2024 को उप मंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय रामपुर में प्रातः 11:00 बजे साक्षात्कार रखा गया है।

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर ने बताया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद झाकड़ी , लबाना, मघारा- 1 व फुंजा में रिक्त है और आंगनबाड़ी सहायिका के पद रायशरण, ज्यूरी , शिकारीनाला, नोगली – 1, दोफदा – 2, परांदली , कुखी व चूहाबाग में रिक्त है।

उन्होंने बताया की इच्छुक आवेदनकर्ता अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर समस्त वंचित प्रमाण पत्रों /दस्तावेजों की स्वसत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर जिला शिमला के कार्यालय में 23 नवंबर 2024 सांय 5 बजे तक जमा कर सकते हैं ।

प्रार्थी संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी हो । उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र / वृत्त कार्यालय अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं ।

Share from A4appleNews:

Next Post

निरमण्ड काॅलेज में RHPS द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Thu Nov 7 , 2024
एप्पल न्यूज़, बायल निरमंड सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण सस्ंथान (आईटीआई), निरमण्ड काॅलेज में रामपुर एचपीएस द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी बच्चों एवं अन्य को सत्यनिष्ठा शपथ दिलाई गई। इसके उपरान्त कुल 25 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं […]

You May Like

Breaking News