आनी और राई बाग में अंतर्जातीय विवाह जैसी कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक, नशे से दूर रहने का भी दिया संदेश

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला कुल्लू के  आनी  क्षेत्र बाहु और बाई धार दल में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा अनुमोदित गीत संगीत कला मंच बंजार के कलाकारों ने गीत संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वर्तमान सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।

मंच के कलाकारों ने अंतर्जातीय विवाह. गुड़िया हेल्प लाइन .वृद्ध पैंशन. शक्ति बटन एप्प.  गृहणी सुविधा योजना. मुख्यमंत्री  आवास योजना. उज्जवला योजना. मुख्यंत्री कन्यादान योजना. तथा बेटी अनमोल जैसी अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।        गीत संगीत कला मंच के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि वे लोगों को अपने कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें । उन्होंने बताया कि आनी क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में इस तरह कार्यक्रम किए जाएंगे।

बता दें गीत संगीत कला मंच की टीम बेहतर कार्य कर लोगों को जागरूक करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं जिसमें कलाकार राकेश शर्मा. पूजा ठाकुर. चित्रा ठाकुर. देव माईकल .सनी. पूनम. गंधर्व. देवेंद्र शर्मा, नरेंद्र मेहता व बी.एस राणा तथा लता आदि ने भाग लिया ।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP हिमाचल पदाधिकारियों, मोर्चा व ज़िला अध्यक्षों, ज़िला व सह प्रभारियों की बैठक 27 को शिमला में

Sat Sep 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, ज़िला अध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की बैठक होटल पीटरहॉफ शिमला में 27 सितंबर, सोमवार को होने जा रही है। यह बैठक प्रातः 11 बजे प्रारंभ हो जाएगी।उन्होंने बताया कि इस बैठक में […]

You May Like

Breaking News