file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

नौकरी बचाने के लिए विधानसभा के बाहर पहुंचे कोरोना वॉरियर, बोले- जब तक सरकार सेवा विस्तार नहीं देती धरने पर बैठे रहेंगे…

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कोरोना काल में विभिन्न विभागों में रखे आउटसोर्स कर्मियों ने सुक्खू सरकार से नौकरी से न निकालने की गारंटी मांगी है।

कोरोना काल के दौरान काम पर रखे इन कर्मियों काकार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था, लेकिन सरकार की ओर से अब इन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर भी जारी कर दिए गए हैं जिसके बाद अब ये कर्मी विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।

कोरोना वॉरियर यूनियन की अध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया कि कोविड वारियर ने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी हैं। कहा कि प्रदेश सरकार ने 30 सितम्बर तक सेवा विस्तार दिया लेकिन अब उन्हें टर्मिनेशन ऑर्डर आ गए हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस नौकरी से ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सरकार को उनके बारे में सोचना चाहिए। पहले भी मुख्यमंत्री को मांगपत्र दिया गया लेकिन उनकी नौकरी खतरें में हैं।

सरकार की तरफ से अगर उनसे बात कर लिखित मे सेवा विस्तार नहीं दिया जाता है तो तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। कहा कि करोना वारियर करोना में बेगानो की लाशों को भी कंधा दिया है आज हमारी ही सुध सरकार नहीं ले रही।

Share from A4appleNews:

Next Post

आपदा में विपक्षी भाजपा "मौन", विधानसभा में मॉनसून की तबाही को "राष्ट्रीय आपदा" घोषित करने प्रस्ताव पारित, केंद्र से 12 हजार करोड़ के राहत पैकेज की मांग

Wed Sep 20 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सरकार ने नियम- 102 के तहत सरकारी संकल्प लाया। इस संकल्प में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई गई। तीन दिन तक हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस संकल्प पर चर्चा हुई. तीन दिन तक इस पर […]

You May Like

Breaking News