IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

BJP हिमाचल पदाधिकारियों, मोर्चा व ज़िला अध्यक्षों, ज़िला व सह प्रभारियों की बैठक 27 को शिमला में

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, ज़िला अध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की बैठक होटल पीटरहॉफ शिमला में 27 सितंबर, सोमवार को होने जा रही है। यह बैठक प्रातः 11 बजे प्रारंभ हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब हरयाणा चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सौदान सिंह,प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।


सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा, त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग, पंच परमेश्वर सम्मेलन एवं पन्ना समितियों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी अपनी रणनीति तय करेगी।

ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच और संविदा कर्मचारी यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जामवाल से भेंट की इस प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता सीता राम सैनी द्वारा की गई ।

Share from A4appleNews:

Next Post

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर गोविंद ठाकुर ने बुलाई देव कारदारों की बैठक, कहा- देव परम्पराओं का खुले मन से करेंगे स्वागत

Sat Sep 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू 15 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक आयोजित किये जाने वाले अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू दशहरे में देव परम्पराओं के निर्वहन को लेकर शिक्षा मंत्री एवं अध्यक्ष दशहरा समिति गोविंद सिंह ठाकुर ने जिला के देवी-देवताओं के समस्त कारकूनों के साथ अटल सदन कुल्लू में बैठक का आयोजन […]

You May Like

Breaking News