file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

रिश्ते के नानू ने नाबालिग दोती से दुष्कर्म कर बनाया गर्भवती, कोर्ट ने पोक्सो एक्ट मे सुनाई 20 साल कठोर कारावास की सज़ा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो/बलात्कार, शिमला, अमित मंडयाल की अदालत ने आरोपी सुभाष चंद को सरकार बनाम सुभाष चंद मामले में आईपीसी की धारा 376, 506 और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर नंबर 34/22 में 20 साल की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

आईपीसी की धारा 506 के तहत 6 महीने का कठोर कारावास व 1,000 रूप्ये जुर्माना की सजा भी सुनाई गई व 2 लाख रूपये का मुआवजा भी जारी किया गया।

मामले के संक्षिप्त तथ्य:-

दिनांक 3.12.2021 जब पीड़िता स्कूल जा रही थी तो आरोपी सुभाश (जो रिश्ते में उसका नाना लगता था) ने उसके साथ जंगल में बलात्कार किया तथा किसी को बताने पर मार डालने की धमकी दी ।

दिनांक 12.12.2021 को फिर से नानू सुभाष चंद ने करीब 8 बजे शाम को अपने घर में जबरदस्ती खींच कर पीड़िता के साथ 2 बार बलात्कार किया।

जब पीड़िता की माता उसको चैकअप के लिए अस्पताल ले गई तो मालुम हुआ कि वह 6 महीने से गर्भवती है।

इन तथ्यों के आधार पर पुलिस स्टेशन चिड़गांव में आईपीसी की धारा 376, 506 और POCSO अधिनियम की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

मुकदमे के दौरान, अभियोजन पक्ष ने इस मामले को साबित करने के लिए 17 गवाहों की जांच की और मुकदमे के समापन पर दलीलें सुनी गईं और विशेष न्यायाधीश, शिमला की अदालत ने आरोपी को उपरोक्त कथित अपराध के लिए दोषी ठहराया।

अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व संगीता जस्टा, उप जिला न्यायवादी द्वारा किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुक्खू ने पलटी "बाज़ी" बने रहेंगे CM, कहा- सभी मतभेद दूर, 6 सदस्यीय कोऑर्डिनेशन कमेटी गठित

Thu Feb 29 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनावों में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस सरकार पर छाए संकट के बादल टल गए हैं। केंद्रीय पर्वेक्षको ने दो दिन तक कांग्रेस के विधायकों की नब्ज टटोल कर उठ रही विद्रोह की ज्वाला को फिलहाल के लिए शांत कर दिया है। […]

You May Like

Breaking News