SVM निथर के अभिषेक ठाकुर स्कूल में प्रथम, दीपक दूसरे स्थान पर

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हितेश भारती निथर

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल निथर के अभिषेक ठाकुर पुत्र विजय ठाकुर ने 700 में से 647 अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल कर अपना और अपने माता पिता और स्कूल का नाम रोशन किया।

\"\"

दूसरा स्थान दीपक ठाकुर पुत्र अक्षय ठाकुर ने हासिल किया। जिन्होंने 700 में से 629 अंक प्राप्त किए और बाकी विद्यर्थियों का परीक्षा परिणाम भी सन्तोष जनक रहा।

प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर निथर प्रेमपाल शर्मा ने सभी उतीर्ण हुए बच्चों को बधाई दी। स्कूल के अन्य अध्यापकों हुकम चंद, सतपाल ठाकुर, मीरा देवी, निशा शर्मा, चिंटू ठाकुर, विपना ठाकुर, कौंरा ठाकुर, रंजना देवी, अजय आनंद, अनुज आज़ाद, हितेश ने भी सभी उतीर्ण हुए बच्चों को बधाई एवम शुभ कामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा ।

इस से पहले साइंस क्विज़ दिसंबर 2019 में अभिषेक ठाकुर ने राज्यपाल से स्टेट साइंस फेयर अवार्ड प्राप्त किया। शिक्षा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्हें सिल्वर मैडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

कोरोना काल में भी मनरेगा मजबूर, अब तक 22% परिवारों को मिला महज 17 दिनों का काम-भूपेंद्र सिंह

Wed Jun 10 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश निर्माण मज़दूर फेडेरेशन का कहना है कि कोरोना के चलते शहरी क्षेत्रों में ज्यादातर उद्योग धन्दे बन्द हो गए हैं और बेरोज़गारी बढ़ रही है बहुत से ग्रामीण इलाकों के लोग जो इन उद्योगों में काम करते थे वे भी पिछले तीन महीने से घरों […]

You May Like

Breaking News