नई मोहब्बत

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

पुरानी तस्वीरों के साथ
कुछ नए जज्बात लिखूंगा,
जो तूने
सोचा भी नहीं था कभी
वो हर चीज
अपनी तकदीर में लिखूंगा।
छोड़ दूँगा उन
हाथों की लकीरों को देखना
जो मेरी
तकदीर में नहीं।
खुदा का फकीर बन
हर चीज उससे मांग कर
अपने नसीब में लिखूंगा।
छोड़ दूंगा लोगों से
मोहब्बत की
दर-दर भीख मांगना।
इश्क कर उस रब से
मोहब्बत को उसकी
अपने नाम लिखूंगा।

राजीव डोगरा
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश (युवा कवि लेखक)
(भाषा अध्यापक)

Share from A4appleNews:

Next Post

छोटी सी नगरी रामपुर बुशहर

Sun Nov 24 , 2019
चारों ओर ऊंचे पर्वत बीच में गहरी खाई हे राजा राम सिंह जी क्या आपके मन में आई जो सतलुज नदी के किनारे रामपुर नाम की छोटी सी नगरी बसाई एक ओर है श्री खंड इसके दूसरी ओर भीमा काली माई चारों ओर से रक्षा करती इसकी जय मां श्री […]

You May Like