“शंगल में विधायक”- हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने से पहले ताले-जंजीर के साथ BJP विधायक दल का प्रदर्शन, CM दफ्तर के बाहर भी की नारेबाजी

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही से पहले बीजेपी विधायक दल ने सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी विधायक ताला और जंजीर लेकर विधानसभा में पहुंचे. इस दौरान विधायकों ने सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की।

बीजेपी विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को ताले वाली सरकार करार दिया. इसके बाद बीजेपी विधायकों ने विधानसभा में मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर भी जमकर नारेबाजी की. विधानसभा में मुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर एक और दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली।

बीजेपी विधायकों की नारेबाजी के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व बीजेपी अध्यक्ष और ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती का गले लगा कर अभिवादन किया.

वीओ,,,इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेशभर में ताले वाली सरकार के नाम से मशहूर हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद से सिर्फ और सिर्फ ताला लगाने का काम किया जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सदन की कार्यवाही के दूसरे दिन नियम 67 के तहत चर्चा हुई।

इस चर्चा में भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बिना तथ्यों के जवाब दिया और बातों को घुमाने की कोशिश की।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि संस्थान बंद करने के खिलाफ बीजेपी विधायक दल चुप नहीं बैठेगा और लगातार जनता की आवाज मुखरता से उठाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल विधानसभा- तीसरे दिन भी हंगामापूर्ण, सतापक्ष विपक्ष की आवाज़ दबाने और गुंडागर्दी के आरोप

Thu Mar 16 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष ने सदन के बाहर और अंदर खूब हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सदन के भीतर संस्थानों को बंद करने के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी और सत्तापक्ष पर विपक्ष की […]

You May Like

Breaking News