file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

हिमाचल में ई-पास सॉफ्टवेयर पर पंजीकरण कर आ सकेंगे सैलानी और लोग, पर्यटन स्थल और मन्दिर भी खुलेंगे

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए ई पास की कोई आवश्यकता नहीं होगी ! आबाजाही हेतु लोगो को केवल कोविड ई-पास सॉफ्टवेयर पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा !

आज हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि अन्य राज्यों से हिमाचल में आने वाले व्यक्तियों के लिए ई पास की आवश्यकता नही होगी उनको केवल कोविड ई-पास सॉफ्टवेयर पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जिससे कि सरकार वाहर से आने वाले व्यक्तियों को मॉनिटर कर सके और कोरोना संक्रमित होने की दृष्टि में उनको आसानी से ट्रेस किया जा सके !

\"\"

जारी आदेशो में बागवान,किसान,ठेकेदार की लेबर को भी कोविड ई-पास सॉफ्टवेयर में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा ! इसके अलावा जो व्यक्ति हिमाचल प्रदेश में हवाई/रेल के माध्यम से आ रहा है वे टिकट और बोर्डिंग पास के माध्यम से भी कोविड ई-पास सॉफ्टवेयर में पंजीकरण करा सकते है !

वहीँ दैनिक/वीकेंड पर राज्य में आने जाने वाले लोगों जैसे कि उद्योगपति , ट्रेडर्स , फैक्ट्री वर्कर्स आदि के लिए सम्बंधित उपायुक्त के पास अपने डाटा को उपलब्ध कराना होगा जिन्होंने पहले आने जाने की अनुमति ली हुई है उन्हें दोबारा रजिस्टर करने की आवश्यकता नही होगी !

सेना के जवानो एवं अन्य पैरामिलिटरी फोर्सेज को ड्यूटी ज्वाइन करने हेतु हिमाचल के बॉर्डर क्रॉस करने अथवा प्रवेश करने हेतु किसी भी पास की जरूरत नहीं होगी केवल उनका अपना आइडी कार्ड ही मान्य होगा! जारी आदेशो में कहा गया है की हिमाचल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एस ओ पी का पालन करना अनिवार्य होगा !

जारी आदेशो में हिमाचल से अन्य राज्यों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस आदि अभी नहीं चलेंगी ! इसके अलावा टैक्सियों को अन्य राज्यों में जाने के लिए उपायुक्त से परमिशन लेनी अनिवार्य होगी ! वहीं रात्रि 9:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक के लिए कर्फ्यू जारी रहेगा उसमें केवल जरूरी सेवाओ के लिए आवाजाही की अनुमति रहेगी ! इसके अलावा धार्मिक संस्थान को भी भाषा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जारी एस ओ पी के अनुसार खोला जा सकेगा ! शिमला स्थित टूरिज्म विभाग की लिफ्ट को भी संचालन की अनुमति दे दी गयी है !

गौर हो कि आम जनता को प्रशासन की ई पास को लेकर दोहरी नीतियों से बहुत परेशानी हो रही है और जरूरी काम के लिए भी ई पास ना बनने से जनता में काफी रोष है ! सरकार ने अपने आदेश जारी कर दिए हैं जिसमें अब हिमाचल में अन्य राज्यों से आने वालो लोगो को ई पास की जरूरत नही होगी उन्हें केवल कोविड ई पास सॉफ्टवेयर पर पंजीकरण करना होगा !
जारी आदेशो में अब हिमाचल में टूरिस्ट भी आ जा सकेंगे परन्तु उनको सरकार द्वारा जारी शर्तो का पालन करना होगा जैसे कम से कम 5 दिन के लिए उनकी होटल में बुकिंग होनी अनिवार्य है तथा उन्हें हिमाचल में प्रवेश करने से पूर्व 72 घंटे की अवधि में कोविड-19 टेस्ट कराना अनिवार्य होगा ! जिससे की उन्हें क्वारंटाइन नही किया जाएगा ! आरोग्य सेतु का प्रयोग अनिवार्य रहेगा !

Share from A4appleNews:

Next Post

बसन्तपुर वृद्ध आश्रम में हुआ कांग्रेस सेवादल जनसेवा अभियान कार्यक्रम का समापन

Sat Jul 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस पर  19 जून 2020 से अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा देश भर में जनसेवा अभियान कार्यक्रम चलाया गया है जिसके तहत कांग्रेस सेवादल के पदाधिाकारियों व सदस्यों द्वारा अपने-अपने प्रांतों में सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। अखिल भारतीय […]

You May Like

Breaking News