IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सिलेंडर के दाम बढ़ाना-अपना खजाना भरने के लिए जानबूझकर जनता पर महंगाई थोप रही भाजपा सरकार, महिलाओं को फिर धुंए में झोंकने की साजिश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में हो रही लगातार बृद्धि को पूरी तरह जन विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि सरकार अपना खजाना भरने के लिए एक सोची समझी रणनीति के तहत लोगों पर महंगाई थोप रही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बढ़ते एलपीजी का सिलेंडर आज 1100 से के पार चला गया है जो एक आम और मध्यम वर्गीय परिवार की पहुंच से बाहर होता जा रहा है।

उन्होंने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के सात साल के इस कार्यकाल में गैस सिलेंडर के दामों में लगभग 700 रुपए की बृद्धि से साफ है कि लोगों के रसोई की सरकार को कोई चिंता नही है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सरकार हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में जहां लोगों ने वनों व जंगलो के सरंक्षण को बल देते हुए एलपीजी को अपनाया है उन्हें फिर से लकड़ियों का चूल्हा जलाने की दिशा में बढ़ाने के लिये मजबूर कर रही है।

सरकार महिलाओं को उसी धुएं में धकेल रही है जिसे देश मे कांग्रेस ने उन्हें इस धुएं से मुक्ति दिलाई थी।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सरकार बढ़ती महंगाई से लोगों को कोई भी राहत नही दे रही है। किसानों बागवानों के हितों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।

बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है जो बहुत ही चिंता की बात है।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि वह देश मे ज्वलन्त मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी चिता व्यक्त करते हुए कहा है कि पुलिस भर्ती का पेयर लीक बेरोजगार युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा है और कांग्रेस इस अन्याय व धोखे के खिलाफ लोगों के साथ खड़ी है और वह उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रतिभा सिंह नहीं जयराम ठाकुर है 'डमी' सीएम जिन्हें निर्णय लेने से पहले बिलासपुर, हमीरपुर, पालमपुर और नाभा के चक्कर काटने पड़ते हैं- बुशहरी

Sun May 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी ने भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना व भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के उस बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें दोनों नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को डमी अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी को […]

You May Like

Breaking News