IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा ठियोग के GSSS कुठार व बलग में नशे के खिलाफ किया जागरूकता कार्यक्रम

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  कुठार व बलग ( ठियोग) शिमला में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम।

एप्पल न्यूज़, ठियोग

हिमाचल प्रदेश सरकार  के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग  द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति  चौपाल जिला शिमला  द्वारा संचालित  CPLI योजना के अंतर्गत चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  कुठार व बलग ( ठियोग ) शिमला में किया गया । 

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल के निदेशक ने जानकारी दी कि शिमला (जिला) के अंतर्गत सभी स्कूलों में बच्चों एवं युवाओ से संवाद स्थापित किया जा रहा है इसी कड़ी में ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठार व बलग ( ठियोग ) शिमला में शिविर में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।

CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर दीपक सुंदरियाल ने  किशोरों को नशे की लत से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि नशे की लत को समाज संस्कारों की कमी के तौर पर देखता आया है जबकि हमें समझना होगा कि ये एक बीमारी है जो किसी को भी लग सकती है इस से बचाव की जागरूकता हमारा उद्देश्य है जिसमें सभी की भागीदारी की आवश्यकता है ।

कार्यक्रम में किशोरों को नशे के  दुष्प्रभावों से बचनें हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की गई । उपस्तिथ स्टाफ से भी विषय की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की गई व समस्या के समाधान हेतु स्कूलों सहित वोकेशनल संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने पर बल दिया गया । 

संस्था के निदेशक केशव राम लोदटा ने संस्था द्वारा चलाई जा रही मुहिम व नशा मुक्त भारत के उद्देश्यों से छात्रों को अवगत करवाया तथा किशोरों को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया। 

इस अवसर पर संस्था की वरिष्ट सदस्य कौशल्या देवी जी विशेष तौर पर उपस्तिथ रहीं । 
यह जानकारी मानव कल्याण सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी .

Share from A4appleNews:

Next Post

लवी मेले के समापन पर बोले CM, केंद्र से किया "शिपकी ला" मार्ग से व्यापार फिर शुरू करने का आग्रह

Fri Nov 14 , 2025
एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर शिमला जिले के रामपुर में आज चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठयक्रम आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि […]

You May Like

Breaking News