file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

नरैण पंचायत में चंडीगढ़ से आये 4 युवकों ने तोड़े कर्फ्यू नियम, डिजास्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
रामपुर बुशहर की नरेण पँचायत में कर्फ्यू और क्वारन्टीन नियमों का उल्लंघन करने वाले 4 युवाओं पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
प्रधान ग्राम पंचायत नरेण अविनाश कायथ की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को 4 युवक खुलेआम घूम रहे थे। ये चारों लोग हाल ही में चंडीगढ़ से लौटे थे और होम क्वारन्टीन में रखे गए थे। लेकिन नियमों को तोड़कर ये चारों आजाद घूम रहे थे।

\"\"


शिकायत मिलने पर पुलिस ने बलवंत सिंह, अजय कुमार व विकास और सतीश पर धारा 188, 34 IPC और 51 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने बाहर से आये लोगों से होम क्वारन्टीन के नियमों का पालन करने की अपील की है अन्यथा उन पर ऐसे ही कार्रवाई होगी।

उधर, विकास, बलवंत, अजय और सतीश ने फोन कर बताया कि उनके खिलाफ गलत अफवाह फैलाई जा रही है। वे चंडीगढ़ नहीं गए थे और न ही होम क्वार्नटीन में थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

\'सावधानी हटी दुर्घटना घटी’ जैसे विषय पर 5000 वीसी करेगी भाजपा- भारद्वाज

Tue May 12 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल के शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जिला शिमला अध्यक्ष रवि मेहता की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी शिमला ग्रामीण मण्डल की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्तालाप किया। कोरोना की जंग में […]

You May Like

Breaking News