file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बागवानों द्वारा बैंकों से लिए गए ऋण की वसूली पर लगाई जाए रोक- बरागटा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कोटखाई

मुख्य सचेतक हिमाचल प्रदेश नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट कर  जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि के कारण सेब व चैरी इत्यादि फलों कोे हुए नुकसान के संबंध में अवगत करवाया।

\"\"

मुख्य सचेतक ने मुख्यमंत्री से ओलावृष्टि के कारण हुई भारी क्षति को देखते हुए इसका आकलन करने के आदेश पारित करने का आग्रह किया ताकि बागवानों को हुए भारी नुकसान की भरपाई की जा सके।

नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि बागवानों द्वारा बैंकों से लिए गए ऋण की वसूली पर रोक लगाई जाए तथा बागवानों को अन्य संभव राहत देने पर भी विचार किया जाए।उन्होंने मुख्यमंत्री से सीए स्टोर भारी मात्रा में स्थापित करने तथा प्रोसेसिंग प्लांट लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया ताकि बागवानों के फलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

उन्होंने शिमला के पराला में स्वीकृत सीए स्टोर तथा प्रोसेसिंग प्लांट को लगाने में गति प्रदान करने का भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया ताकि बागवानों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कोटखाई के थरोला में क्षेत्रवासियों की मांग के अनुरूप स्वास्थ्य उप केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के तहत स्तरोन्नत करने की भी मांग की।

 उन्होंने शिमला के विद्यार्थियों को बनारस, मुम्बई, पठानकोट आदि क्षेत्रों से वापिस लाने के लिए कदम उठाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

होटल व्यवसायियों का एक साल तक दो ऋण ब्याज छूट, होटल कर्मचारियों का वेतन मनरेगा के तहत दो- चड्डा

Sun May 3 , 2020
एप्पल न्यूज़, डलहौजी हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी डलहोजी की होटल एसोसिएशन के मुख्य सरंक्षक मनोज चड्डा ने पत्रकारों से बातचीत कर बताया की उन्होंने कोरोना वायरस महामारी से लॉकडाउन पर्यटन व्यवसाय ठप हो जाने से इस व्यवसाय से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर जुड़े हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। […]

You May Like

Breaking News