file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

किन्नौर महोत्वस में आकर्षण का केंद्र बने जाइका के प्राकृतिक उत्पाद-राजस्व मंत्री ने सराहा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रिकांगपिओ

किन्नौर मुख्यालय रिकांगपिओ में चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्वस के दौरान वन विभाग की प्रदर्शनी में जाइका वानिकी परियोजना के प्राकृतिक उत्पाद आकर्षण का केंद्र बना।

किन्नौरी राजमा, टोपी, चुल्ली का तेल, हाफ जैकेट, स्टाल, कोट, चोली समेत गलीचे बिक्री के लिए रखे गए।

जनजातीय महोत्वस के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने वन विभाग की प्रदर्शनी का लोकार्पण किया और यहां जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की खूब सराहना की।

उन्होंने कहा कि वानिकी परियोजना से जुड़ कर आज प्रदेश की महिलाएं सशक्त हो रही हैं। आने वाले समय में भी उनकी आजीविका में अधिक से अधिक सुधार हो इसके लिए परियोजना को काम करना होगा।

राजस्व मंत्री ने कहा कि चुल्ली का तेल प्लास्टिक की बोतल में नहीं, बल्कि शीशे की बोतल में उपलब्धता सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी किन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अशोक नेगी, हिमाचल प्रदेश वन सेवा से सेवानिवृत अधिकारी सीएम शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ राधिका नेगी, एफटीयू को-ऑर्डिनेटर निचार प्रियंका नेगी समेत वन विभाग और वानिकी परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM के निर्देश- "पुलिस भर्ती" की आवेदन तिथि 12 नवम्बर तक बढ़ाई, युवा हित में लिया फैसला

Fri Nov 1 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर आयोग द्वारा की जा रही पुलिस भर्ती की आवेदन तिथि 31 अक्तूबर से बढ़ाकर 12 नवम्बर, 2024 की गई है। मुख्यमंत्री ने यह फैसला पुलिस भर्ती में युवाओं को आवेदन […]

You May Like

Breaking News