चम्बा के मिंजर महोत्सव का विधिवत समापन, मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा में लिया भाग, रावी नदी में प्रवाहित किया “मिंजर”

एप्पल न्यूज, चम्बा
सप्ताहभर चलने वाले चम्बा के अंतर्राष्ट्रीय मिंजर महोत्सव का विधिवत समापन हुआ। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने समापन समारोह के अवसर पर अखण्ड चण्डी महल से मंजरी बाग तक निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया और पारम्परिक मान्यता अनुसार रावी नदी में मिंजर प्रवाहित किया।


मुख्यमंत्री ने पारम्परिक वेशभूषा में सुसज्जित स्थानीय लोगों, नाट्य दलों, बजंतरियों, पुलिस व गृह रक्षक बैंड और पर्यटकों के साथ निकाली गई भव्य शोभा यात्रा की अगवानी की। उन्होंने लाल कपड़े में बन्धे नारियल, सिक्के और फल इत्यादि से तैयार मिंजर रावी नदी में प्रवाहित किया।


इससे पहले, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐतिहासिक चम्बा चौगान में कुश्ती मुकाबले देखे और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया, नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी तथा ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन, जन प्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मुख्यमंत्री के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए।

Share from A4appleNews:

Next Post

शपथ- अधिवक्ता रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी व राकेश कैंथला को राज्यपाल ने दिलाई न्यायधीश के रूप में शपथ, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में अब 12 न्यायाधीश

Mon Jul 31 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को तीन नए जज मिल गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता रंजन शर्मा, बिपिन चंद्र नेगी और जिला और सत्र न्यायाधीश राकेश कैंथला ने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ ली है। हिमाचल उच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस को मिलाकर अब जजों की […]

You May Like

Breaking News