कांग्रेस MLA विनय कुमार ने जयराम सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप, बोले- आधी अधूरी सड़कों के उदघाटन क्यों..?

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सिरमौर के रेणुका में आधी-अधूरी बनी सड़को के उद्घाटन करने पर विधायक विनय कुमार भड़क गए है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार चुनावीं वर्ष में वाहवाही लूटने के लिए सड़कों के उद्घाटन किए जा रहे हैं और स्थानीय विधायक की अनदेखी की जा रही है।

शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक विनय कुमार ने कहा कि सिरमौर में सड़कों की हालत खस्ता है। सड़को पर गड्ढे नही है बल्कि गड्ढों में सड़के है ओर ये सरकार सड़को की हालत नही सुधार रही है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिरमौर के दौरे कर रहे लेकिन उन्हें सड़कों की हालत नजर नहीं आ रही है।  मुख्यमंत्री एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा भी हेलीकॉप्टर से जा रहे हैं जबकि पूर्व सरकार में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद  मसड़क मार्ग से ही विधानसभाओं का दौरा करते थे जिससे उन क्षेत्रों की सड़कें की हालत भी सही रहती थी।

उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में आधी अधूरी सड़क का सांसद सुरेश कश्यप द्वारा वीरवार को उद्घाटन किया जा रहा है। इस सड़क के अभी तक टाइयरिंग भी पूरी नहीं हुई है ना ही ड्रेन बनाई गई है ओर बस की सुविधा नही दी जा रही। जबकि रेणुका बोरली से सीयू सड़क जोकि 13 किलोमीटर  है।

इस सड़क का पूर्व की वीरभद्र सरकार में इसका शिलान्यास हुआ था और उन्हें उद्घाटन समारोह मैं बुलाया तक नहीं गया है। उन्होंने प्रदेश की जयराम सरकार पर कांग्रेस के विधायकों के साथ भेदभाव करने के आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि जहा कांग्रेस के विधायक है वहां पर कम बजट सड़क निर्माण के लिए दिया जा रहा है और विधायकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

JP नड्डा के हिमाचल दौरे से BJP में हुआ नई ऊर्जा का संचार, हम चुनावों के लिए तैयार, कांग्रेस के आरोप निराधार- सुरेश कश्यप

Wed Apr 13 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हाल ही के हिमाचल दौरे के बाद भाजपा मे नई उर्जा का संचार हुआ है। चार दिवसीय दौरे में नड्डा ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। भाजपा नगर निगम व विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह […]

You May Like

Breaking News