राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री आनी और भूमिका निर्वहन में उच्च विद्यालय जटेड राज्य स्तर के लिए चयनित

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

 एप्पल न्यूज, सीआर शर्मा आनी

एनसीईआरटी के तत्वाधान में पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में राष्ट्रीय लोकनृत्य तथा भूमिका निर्वहन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस वर्ष जिला कुल्लू की ओर से आनी खंड को जिला का प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है ।

इस अवसर पर राजकीय कन्या जमा दो विद्यालय आनी के प्रधानाचार्य  जवाहर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे ।  पीएम श्री जमा दो स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्यामानंद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ।

   भूमिका निर्वहन प्रतियोगिता में पीएम श्री आनी कन्या विद्यालय आनी , दलाश तथा जटेड की टीमों ने  भाग लिया । लोकनृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री आनी , कन्या विद्यालय आनी तथा दलाश ने भाग लिया ।

यह प्रतियोगिता कक्षा 8 और 9 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है तथा प्रतिभागियों की संख्या 4 से 6 और समय 5 से 6 मिनट रहता है ।

प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया के नुकसान , समाज में वृद्धों के सम्मान ए मानव मूल्यों आदि के संदर्भ में भूमिका निर्वहन किया ।

प्रतियोगिता में लेफ्टिनेंट प्रोफेसर अशोक कुमार , प्रवक्ता राजेंद्र कुमार, प्रकाश चंद तथा सोनू शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की । 

राष्ट्रीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री विद्यालय आनी तथा भूमिका निर्वहन में राजकीय उच्च विद्यालय जटेड राज्य स्तर के लिए चयनित किया गया ।

मुख्य अतिथि जवाहर ठाकुर ने चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तर के लिए शुभकामनाएं दीं तथा सभी उपस्थित विद्यार्थियों से अपनी प्रतिभा को विकसित करने की अपील की । 

  कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार , चमन शर्मा , दिग्विजय चौहान , स्टेट अवॉर्डी  शिक्षक कुंदन शर्मा , प्रवीण मेहता ,धर्मेंद्र वर्मा , महेंद्र ठाकुर , सूबा राम, आशा ठाकुर, फकीर चंद, मानी राम सहित पाठशाला स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने गोद लिया "मोनाल फिजेंट", वन्य प्राणी सप्ताह के समापन में की घोषणा

Tue Oct 8 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला 2 अक्तूबर से शुरू हुए वन्य प्राणी सप्ताह का आज गेयटी थियेटर में समापन किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोनाल को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मोनाल […]

You May Like

Breaking News