सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू ने गोद लिया “मोनाल फिजेंट”, वन्य प्राणी सप्ताह के समापन में की घोषणा

एप्पल न्यूज, शिमला

2 अक्तूबर से शुरू हुए वन्य प्राणी सप्ताह का आज गेयटी थियेटर में समापन किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोनाल को गोद लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मोनाल एक बेहद खूबसूरत पक्षी है जिसमें सभी रंग पाए जाते हैं।

उन्होंने लोगों से भी इन खूबसूरत प्रिंदों और जानवरों को गोद लेने का आग्रह किया।

वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान पर्यावरण और पक्षियों के संरक्षण पर बल दिया गया और लोगों को इसके प्रति जागरूक किया गया।

समापन समारोह में मुख्यमंत्री ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले लोगों को सम्मानित किया और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

धर्मशाला से पूर्व BJP प्रत्याशी राकेश चौधरी की माैत, जहरीला पदार्थ खाने से गई जान, पत्नी टांडा में भर्ती

Tue Oct 8 , 2024
एप्पल न्यूज़, धर्मशाला धर्मशाला से पूर्व में भाजपा प्रत्याशी रहे राकेश चौधरी की टांडा अस्पताल में माैत हो गई है। जबकि चाैधरी की पत्नी अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जिसकी सूचना पर दोनों को अस्पताल […]

You May Like

Breaking News