BJP ने अपने 7 साल के शासनकाल में देश को किया बर्बाद, कांग्रेस ने जो बनाया मोदी सत्कार उसे बेचने पर तुली- राठौर

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि भाजपा ने अपने इस सात साल के शासनकाल में देश को बर्बाद कर दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के बाद अपने शासनकाल में जो कुछ बनाया था, उसे केंद्र की मोदी सरकार एक एक को बेचने में लगी है।

जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र में अपने जन जागरण अभियान के दूसरे दिन राठौर ने पद यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उन्हें भाजपा की जन विरोधी नीतियों से भी अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई  व बेरोजगारी सब भाजपा की जन विरोधी नीतियों का ही परिणाम है। आज उन्होंने बड़ोग से धर्मपुर तक 12 किलोमीटर की पदयात्रा की।

इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, जिलाध्यक्ष अध्यक्ष शिव कुमार,ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर दास सहित निशा शर्मा,रमेश चौहान, अशोक बस्सी,राजेन्द्र ठाकुर,नरेश गुप्ता, अजय गरचा, रंजना कपूर विप्लव कुमार सहित सेंकडो कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई, इंटक के पदाधिकारी मौजूद थे।

राठौर ने कहा कि हाल ही के चार उप चुनाव परिणामों से साफ है कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने ऐशोआराम के लिये प्रदेश को कर्जे में डुबो दिया है।

उन्होंने कहा कि मंडी ससंदीय क्षेत्र सहित तीन अन्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत से साफ हो गया है कि अब प्रदेश बदलाव की ओर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से लोगों को मुक्ति  दिलाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बेहतरीन कार्य से सुधरी हिमाचल की रैंकिंग, राष्ट्र के लिए एक सहयोगी विकास दृष्टि विकसित करने के प्रयास- निर्मला सीतारमण

Mon Nov 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की, जिसमें सुधार-केंद्रित व्यावसायिक माहौल बनाने के तरीकों और विकास को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए निवेश की सुविधा प्रदान करने पर चर्चा की गई। वर्चुअल बैठक […]

You May Like

Breaking News