file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

हाय गर्मी- फरवरी में टूटा 17 सालों का रिकॉर्ड, शिमला में 18 फरवरी रहा सबसे गर्म दिन, यूं ही तपने लगे पहाड़

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश में फरवरी में ही गर्मी से पहाड़ तपने लगे हैं। शिमला और भुंतर में फरवरी में शनिवार को अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है।

18 फरवरी को राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड टूटा है ऐसे में शिमला में गर्मी इस बार खूब पसीने छुड़ाने वाली है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक बुई लाल ने बताया कि शनिवार को शिमला में इस सीजन का अधिकतम तापमान 23.2 दर्ज किया गया है जो कि पिछले 17 सालों में सर्वाधिक है।

इससे पहले 2006 में फरवरी में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया था। शनिवार इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा।

हालांकि 20 व 21 फरवरी को प्रदेश में मौसम में बदलाव आने की संभावना है जिससे ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी व मध्यवर्ती इलाकों में गर्जना के साथ बारिश की संभावना है। जिससे तापमान में कमी आएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में पर्यटन को लगेंगे पंख, अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पर्यटन क्षेत्र में बहुआयामी प्रयास

Sun Feb 19 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश की मनोहारी वादियां, ऐतिहासिक एवं धार्मिक पर्यटन स्थल सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पर्यटन क्षेत्र राज्य की आर्थिकी को संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय में साथ निरंतर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में […]

You May Like

Breaking News