file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

कर्ज का रोना बंद करें CM, डेढ़ महीने में ही ले लिया 1500 करोड़ कर्ज, पेपर लीक मामले में जल्दबाजी न करें, अभी जांच होना बाकी-जयराम ठाकुर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वार्षिक बजट 2023-24 निराशाजनक व आम जनता की आशाओं के विपरीत बताया है। उन्होंने बजट को मात्र आंकड़ों का मायाजाल करार दिया है।

सीएम ने कहा है कि कर्ज के बोझ में दबे प्रदेश के लिए किसी पैकेज की घोषणा न करने पर बजट को निराशाजनक बताया जिस पर अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पलटवार किया है।

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार को अब कर्ज का रोना बन्द कर देना चाहिए। जनता ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी हैं जिसे उन्हें निभाना चाहिए।

सरकार डेढ़ महीने में डेढ़ हजार करोड़ का लोन ले चुकी है। उन्हें अब पूर्व सरकार को कोसना बन्द कर देना चाहिए। पूर्व सरकार ने तय सीमा से कम लोन लिया था।

यह सरकार तीन महीने के कार्यकाल में 3 हजार करोड़ के कर्ज के आंकड़े को छू लेगी। पिछली सरकार को भी 50 हजार कर्ज विरासत में मिला था बावजूद इसके प्रदेश कोविड के दौर से बाहर निकला।

यह सरकार कर्ज तो ले रही है लेकिन हर जगह ताले बन्दी हो रही है जो गलत है। सरकार को जनता के हित में फैंसले लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

वन्ही मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार के कार्यकाल में हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में 60 फीसदी पेपर लीक होने के आरोप के जवाब में कहा कि जांच हो रही है।

अभी प्रारंभिक जांच हो रही है। अभी ऐसा कुछ नही कहा जा सकता। दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में MLA से की सहयोग की अपील, परिवहन विभाग जल्द होगा इलेक्ट्रिक वाहनों से युक्त- सुक्खू

Thu Feb 2 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल को हरित ऊर्जा राज्य बनाने में सभी विधायकों से अपने बहुमूल्य सुझाव एवं सक्रिय सहयोग का आग्रह किया है। विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में कांगड़ा जिला के विधायकों के साथ चर्चा में उन्होंने यह बात कही। […]

You May Like

Breaking News