file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

पंजाब में AAP की जीत पर शिमला में जश्न, पार्टी कार्यालय में लड्डू बांट कर मनाया जश्न, अब हिमाचल की बारी- सतीश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड बढ़त होने से हिमाचल प्रदेश में भी जश्न का माहौल है आम आदमी पार्टी  हिमाचल में जगह-जगह जीत का जश्न मना रही है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय शिमला में कार्यकर्ता एक दसरे को मिठाई बांटकर जीत का जश्न मना रहे है और पंजाब की तरह हिमाचल में भी विधानसभा में चुनाव में जीत का दावा किया जा रहा है। 

आम आदमी पार्टी हिमाचल के संगठन मंत्री सतीश ठाकुर ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत नहीं बल्कि आम लोगों की जीत हुई । अरविंद केजरीवाल का नीतियों का यह नतीजा है की पंजाब में लोगों ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास जताया है। 

पंजाब के बाद अब हिमाचल  की बारी है और  आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावों में उतरेगी और यहां के लोगों के असल मुद्दों को उठाएगी नहीं बल्कि उन्हें पूरे करने का भी विश्वास दिलाया जाएगा ।

हिमाचल में भी दिल्ली मॉडल को लागू किया जाएगा । उन्होंने कहा कि अभी नगर निगम शिमला के चुनाव होने है ओर यहां पर भी आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार सभी वार्डों में उतारने जा रही है। इसके लिए अभी से कार्य शुरू किया गया है और डोर टू डोर कंपनी की जा रही है।

सतीश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के काफी बड़े नेता जो की पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा और आज शाम तक प्रदेश प्रभारी रितनेश गुप्ता सहित दिल्ली से कई बड़े नेता शिमला पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को शिमला में बड़े स्तर पर आम आदमी पार्टी जशन मनाएगी और विजय रैली निकाली जाएगी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

4 राज्यों में BJP की जीत पर सीएम जयराम ने केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई, बोले- हिमाचल में भी करेंगे सरकार रिपीट

Thu Mar 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला यूपी, गोवा उत्तराखंड, मणिपुर में बीजेपी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने इन नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार रिपीट करने का दावा किया है। वन्ही मन्त्रिण्डल में बदलाव और दिल्ली दौरे को लेकर भी सीएम ने […]

You May Like

Breaking News