4 राज्यों में BJP की जीत पर सीएम जयराम ने केंद्रीय नेतृत्व को दी बधाई, बोले- हिमाचल में भी करेंगे सरकार रिपीट

एप्पल न्यूज़, शिमला

यूपी, गोवा उत्तराखंड, मणिपुर में बीजेपी बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। हिमाचल के मुख्यमंत्री ने इन नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिमाचल में भी बीजेपी की सरकार रिपीट करने का दावा किया है। वन्ही मन्त्रिण्डल में बदलाव और दिल्ली दौरे को लेकर भी सीएम ने स्थिति स्पष्ट की है।

सीएम ने चार राज्यों में जीत की ओर बढ़ रही पार्टी के लिये राष्ट्रीय नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने कहा चार प्रदेशों में फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

यह स्पष्ट था कि इन प्रदेशों में बीजेपी रिपीट होगी। बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। यूपी भारत का सबसे बड़ा प्रान्त है वहां कई प्रयत्न किए गए की योगी को सत्ता से बाहर किया जाए।

पंजाब में भी बीजेपी ने अपना वोट शेयर हासिल किया है। पंजाब में चन्नी दोनों सीटे हार रहे हैं। सिधू बड़ी बड़ी हाँकने के बाद भी हार रहे हैं। यूपी और उत्तराखंड में बीजेपी रिपीट हो रही है।

हिमाचल में भी इस बार सरकार रिपीट न होने का मिथक टूटेगा। हिमाचल में भी बीजेपी रिपीट होगी। दिल्ली दौरे पर सीएम ने कहा कि यह रूटीन दौरा है। वित्त मंत्री के साथ बैठक है। इसके अलावा अन्य कोई कारण है।

मंत्रिमंडल में बदलाव पर सीएम ने कहा कि राजनीति में किसी संभावना से इनकार नही किया जा सकता। चार राज्यों में सरकार गठन के बाद हिमाचल में चुनाव है तभी हाई कमान इस बारे में सोचेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

NJHPS झाकड़ी में मनाया गया 51वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह

Thu Mar 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, झाकड़ी 1500 मे0वा0 की नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में इस वर्ष “सुरक्षा संस्कृति के विकास हेतु युवाओं को प्रोत्साहित करें” थीम पर आधारित दिनांक 4 मार्च से 10 मार्च तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया । सप्ताह का शुभारम्भ 4 मार्च को मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख रवि […]

You May Like

Breaking News