file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

DC सोनाक्षी सिंह तोमर ने नाथपा में NH -5 के ब्लॉक पॉइंट का किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर बहाली कार्य के निर्देश

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रिकांग पीओ

उपायुक्त किन्नौर सुश्री सोनाक्षी सिंह तोमर ने आज नाथपा में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 के संवेदनशील ब्लॉक पॉइंट का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि नाथपा ब्लॉक पॉइंट पर भूस्खलन और पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बार-बार यातायात बाधित होने की समस्या सामने आती रहती है। इस समस्या के समाधान तथा मार्ग पर यातायात सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यहां आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।

उपायुक्त ने बताया कि सेब सीजन के देखते हुए राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर निर्बाध यातायात सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि बागवानों की सेब की फसल समय पर प्रदेश एवं देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंच सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाथपा ब्लॉक पॉइंट पर चल रहे कार्य को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए तथा सेब से लदे वाहनों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए।

उन्होंने अधिकारियों को भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध करने तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि बागवानों, वाहन चालकों और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Share from A4appleNews:

Next Post

पुलबाहल में उद्यमिता विकास कार्यक्रम संपन्न, 87 प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र

Fri Oct 9 , 2026
एप्पल न्यूज़, पुलबाहल/चौपालशिमला जिले के चौपाल विकासखंड के अंतर्गत पुलबाहल क्लस्टर में आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) कार्यशाला का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में उद्यमिता संबंधी ज्ञान, वित्तीय जागरूकता और स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना था।कार्यशाला के तीसरे और अंतिम दिन पंजाब […]

You May Like

Breaking News