रामपुर में डंसा के कराली के समीप HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक की मौत की सूचना, कई घायल


करीब 50 मीटर नीचे गिरी बस, 33 लोग थे सवार; दो की हालत गंभीर, कई घायल
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर उपमंडल की डंसा पंचायत में शुक्रवार सुबह एक HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सनैई से रामपुर आ रही यह बस कराली गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी।

बस अभी आपने रूट महज 3किलोमीटर ही चल पाई थी कि कच्ची सड़क पर हादसे का शिकार हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही जगुनी कराली और सनेई गॉव सहित आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहाँ पहुंच गए और राहत व बचाव कार्य में जुट गए.


हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। दुर्घटना के समय बस में लगभग 33 लोग सवार थे। हादसे में कराली गांव के एक युवक की मौत होने की सूचना है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य यात्रियों के भी घायल होने की जानकारी मिली है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है।

सभी घायलों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचा डियज्ञा है जहाँ उनका उपचार चल रहा है.हादसे के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है.

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News