file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

“श्राईकोटी” के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा आज, प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य सिंह हजारों लोगों के साथ रहेंगे मौजूद, “माता श्राई कोटी”- जहां पति -पत्नी एक साथ दर्शन नहीं कर सकते

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, रामपुर बुशहर

बारह बीश क्षेत्र में माता “श्राईकोटी” के नवनिर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा आज संपन्न हो जायेगी। संसद प्रतिभा सिंह व लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हजारों लोगों के साथ इस ऐतिहासिक समारोह में मौजूद रहेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह आज लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ प्रतिभा सिंह 9. 30 बजे तकलेच,12 बजे देवठी में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी।

दोपहर बाद 1 बजे श्राई कोटी मंदिर में प्रतिष्ठा में भाग लेंगी व बाद में यहां एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगी। इसके उपरांत डारण, मश्णु, दोफड़ा, डोबी, गौरा व रचोली होते हुए रामपुर लौट आएंगी। रात्रि विश्राम रामपुर ही रहेगा।
4 जुलाई को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के साथ प्रतिभा सिंह  सुबह 9 बजे रामपुर से पांडाधार-नागधार होते हुए ननखड़ी में एक जनसभा को सम्बोधित करेगी तत्पश्चात शाम 4 बजे शिमला को रवाना होंगी।

माता श्राई कोटी- जहां पति -पत्नी एक साथ दर्शन नहीं कर सकते

हिमाचल में एक ऐसा मंदिर है यहां दंपत्ति एक साथ दर्शन नहीं कर सकते। अगर वह एक साथ दर्शन करते है तो उन्हें सजा भुगतनी पड़ती है।

जानकारी मुताबिक शिमला के रामपुर में समुद्र तल से 11000 फुट की ऊंचाई पर मां दुर्गा का एक स्वरुप विराजमान है जो कि श्राई कोटि माता के नाम से बहुत प्रसिद्ध है।

दरअसल इस मंदिर के बारे में एक खास बात यह है कि यहां दंपत्ति एक साथ दर्शन नहीं कर सकते अर्थात पति-पत्नी के द्वारा एक साथ पूजन करना इस मंदिर में पाबंदी है, जबकि हिन्दू धर्म में मान्यता है कि पूजन जोड़े द्वारा परिपूर्ण होता है लेकिन यह जगह इसका अपवाद है।

इस मंदिर में दोनों पति-पत्नी जाते तो हैं मगर एक बाहर रह कर एक-दूसरे का इंतज़ार करते है यदि वह ऐसा नहीं करते तो वह उनका अलग होना निश्चित होता है।

मंदिर के पुजारी वर्ग के अनुसार भगवान शिव ने अपने दोनों पुत्रों गणेश जी तथा कार्तिकेय जी को समग्र भ्रमांड का चक्कर काटने को कहा था उस समय कार्तिकेय जी तो भ्रमण पर चले गए थे किन्तु गणपति जी महाराज ने माता-पिता के चक्कर लगा कर ही यह कह दिया था कि माता-पिता के चरणों मैं ही भ्रमांड है।

जब कार्तिकेय जी वापिस पहुंचे तब तक गणपति जी का विवाह हो चुका था यह देख कर कार्तिकेय जी महाराज ने कभी विवाह न करने का निश्चय किया था। श्राईकोटी मैं आज भी द्वार पर गणपति जी महाराज अपनी पत्नी सहित विराजमान है।

माना जाता है कि कार्तिकेय जी के विवाह न करने के प्रण से माता बहुत दुखी हुई थी, साथ में इन्होंने यह कहा कि जो भी पति-पत्नी यहां उनके दर्शन करेंगे उस दम्पति का अलग होना तय होगा।

इस कारण आज भी यहां पति-पत्नी एक साथ पूजा नहीं करते। अगर फिर भी कोई ऐसा करता है मां के श्राप अनुसार उसे ताउम्र एक-दूसरे का वियोग सहना पड़ता है। यह मंदिर सदियों से लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है तथा मंदिर की देख-रेख माता भीमकाली ट्रस्ट के पास है।

बताया जा रहा है कि घने जंगल के बीच इस मंदिर का रास्ता देवदार के घने वृक्षों से और अधिक रमणीय लगता है। शिमला पहुंचने के बाद यहां वाहन और बस के माध्यम से नारकंडा और फिर मश्नु गावं के रास्ते से होते हुए यहां पहुंचा जा सकता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बारिश के कारण नदियों में बढ़ी गाद से शिमला में पानी की राशनिंग, मेयर बोले- मौसम साथ दे तो ही होगी आपूर्ति सुचारु

Sun Jul 2 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला शिमला में पानी की समस्या को लेकर नगर निगम मेयर सुरेंद्र चौहान ने एक बैठक आयोजित की और शिमला के लोगों को पानी सुचारू रूप से देने के दिशा निर्देश जारी किए। मॉनसून की शुरुआती बरसातों ने ही शिमला को पानी देने वाले स्रोतों को सिल्ट से […]

You May Like

Breaking News