भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के 10 जिलों में जिला संयोजकों की नियुक्ति, संगठन को मिलेगी मजबूती : शिव शरण चौहान

प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद जिला संयोजकों की घोषणा, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू : शिव शरण चौहान

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव शरण चौहान ने भाजपा के शीर्ष प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत बुनकर प्रकोष्ठ के 10 जिलों के जिला संयोजकों की नियुक्तियों की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि संगठन को जिला स्तर पर सशक्त बनाने तथा बुनकर समाज से जुड़े लोगों को पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से ये नियुक्तियां की गई हैं।

शिव शरण चौहान ने बताया कि शिमला से गज्जू सूद, हमीरपुर से कांता देवी, सुंदरनगर से विक्की शर्मा, ऊना से प्रेम चंद, नूरपुर से संजीव कुमार, लाहौल-स्पीति से प्रेम सिंह, पालमपुर से सुरेन्द्र कुमार, किन्नौर से विद्या सागर, मंडी से लाल दास तथा चम्बा से बिमला देवी को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रत्येक प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। बुनकर प्रकोष्ठ का उद्देश्य बुनकरों, हस्तशिल्पियों और पारंपरिक कारीगरों से संवाद स्थापित करना तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना है।

शिव शरण चौहान ने सभी नवनियुक्त जिला संयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा बुनकर समाज की समस्याओं और सुझावों को संगठन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू दशहरा की तैयारियों में न हो कोई कमी, समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश- डॉ अमित

Sat Oct 10 , 2026
एप्पल न्यूज़, कुल्लू अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर शुक्रवार की उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।     बैठक में उत्सव की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त […]

You May Like

Breaking News