file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करें पंचायत प्रतिनिधि: मुख्यमंत्री

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से आम आदमी को प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आग्रह किया है। वह यहां अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक संस्था द्वारा आयोजित प्राइड ऑफ हिमाचल वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में शिमला, सोलन और सिरमौर जिला की 429 पंचायतों की महिला प्रधानों और विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रौशन करने वाली महिलाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास करने चाहिए।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता और अपने दायित्वों के निर्वहन मंे सक्रियता सराहनीय है। सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं और कार्यक्रम कार्यान्वित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिलाओं के समग्र विकास और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने के लिए अनेक नवोन्मेषी प्रयास किए गए हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।

वेबिनार के आयोजक अक्षय वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेज़ी ठाकुर, रशिम धर सूद, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, वरिष्ठ अधिकारी नीरज चांदला और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

दुःखद- दादी के संस्कार में जा रहे पोता-पोती की सड़क हादसे में मौत, गम्भर पुल के समीप पेश आया मामला

Wed Mar 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला सोलन कुनिहार मार्ग पर गंभरपुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गम्भरभर नदी में  जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कार में सवार युवक व युवती अपनी दादी के अंतिम संस्कार में […]

You May Like

Breaking News