दुःखद- दादी के संस्कार में जा रहे पोता-पोती की सड़क हादसे में मौत, गम्भर पुल के समीप पेश आया मामला

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सोलन कुनिहार मार्ग पर गंभरपुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गम्भरभर नदी में  जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कार में सवार युवक व युवती अपनी दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सगे भाई बहन थे। जो अपनी दादी की मृत्य होने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने घर दाडलाघाट जा रहे थे। बता दें  कि बीते कल उनकी दादी की मौत हुई थी। तथा आज सुबह  इनकी दादी का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से  दाड़लाघाट लाया गया था। 

अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोनों बच्चे  दाड़लाघाट  अपने घर जा रहे थे कि अचानक  दोपहर करीब  एक बजे  गाड़ी गंभर पुल से नीचे लुड़क गई। जिससे कार में सवार दोनों की मौत हो गई। 

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल आउटसोर्स कर्मचारियों को नीति के तहत लेन के लिए यूनियन की शिमला में रैली, विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

Wed Mar 9 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी यूनियन सम्बन्धित सीटू के बैनर तले प्रदेश के सैंकड़ों मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव किया। इसके बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मांग-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आउटसोर्स कर्मियों के लिए शीघ्र ही नीति बनाने का रास्ता साफ […]

You May Like

Breaking News