IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

तपेदिक उन्मूलन के लिए प्रदेश को प्राप्त पुरस्कार मुख्यमंत्री को भेंट किया

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
तपेदिक रोग के उन्मूलन करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए हिमाचल प्रदेश को प्रदान किए गए पुरस्कार, प्रमाण-पत्र और स्मृति चिन्ह को मुख्य सचिव अनिल खाची और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किया।


हिमाचल प्रदेश को 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में तपेदिक रोग समाप्त करने के लिए देश में प्रथम स्थान मिला है। यह पुरस्कार हाल ही में दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन और केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्वनी चैबे ने हिमाचल प्रदेश के एनएचएम मिशन निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल और एसटीओ डाॅ. गोपाल बेरी को भेंट किए।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में तपेदिक का उन्मूलन उनके अथक प्रयासों और समर्पित सेवाओं के कारण ही सम्भव हो पाया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान और जेसी शर्मा, एनएचआरएम मिशन डायरेक्टर डाॅ. निपुण जिंदल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्र के विकास में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिकाः के.के. पंत

Fri Mar 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाराष्ट्र के विकास में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत सरकार की नई विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति का उद्देश्य एक पोषित पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करके अल्पकालिक, मध्यम अवधि और दीर्घकालिक मिशन मोड परियोजनओं के माध्यम से गहन बदलाव लाना है, जो अनुसंधान और […]

You May Like

Breaking News