IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

SJVNL ने “नवरत्न” दर्जा हासिल करने पर केंद्रीय विद्युत मंत्री का आभार व्यक्त किया

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

एसजेवीएन को प्रतिष्ठित नवरत्न दर्जा हासिल होने के महत्वपूर्ण अवसर पर सुशील शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,एसजेवीएन, अखिलेश्वर सिंह, निदेशक, वित्त तथा अजय कुमार शर्मा, निदेशक, कार्मिक (नामित) ने मनोहर लाल, विद्युत मंत्री, पंकज अग्रवाल, सचिव(विद्युत) तथा मोहम्मद अफजल, संयुक्त सचिव(हाइड्रो) का  आभार व्यक्त करने एवं आगामी मार्गदर्शन के लिए भेंट की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान माननीय विद्युत मंत्री ने एसजेवीएन को बधाई दी तथा आगे बढ़ने के लिए नई जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में ग्रहण करने तथा प्रसन्नता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित भी किया।

बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि एसजेवीएन को अन्य विद्युत सीपीएसई के साथ मिलकर विद्युत उत्पादन प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में विशेषतया सज्जित समर्पित कौशल बल विकसित करना चाहिए।

उन्होंने अनुसंधान एवं विकास क्षेत्र में संयुक्त प्रयास करने तथा उत्पादन एवं पारेषण दोनों क्षेत्रों में लागत अनुकूलन के लिए अभिनव एवं अनोखे समाधान निकालने के निर्देश दिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला के संजौली में अवैध मस्जिद निर्माण पर बवाल, की तोड़ने की मांग, शनिवार को MC कोर्ट में लगेगा मामला

Mon Sep 2 , 2024
एसपी, डीसी ने मौके पर पहुंच कर विवाद को किया शांत, मामले में कार्रवाई का दिया आश्वासन एप्पल न्यूज, शिमला शिमला के संजौली क्षेत्र में पांच मंजिला अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने रविवार को मस्जिद के बाहर घेराव किया और मस्जिद के बाहर बैठ कर जय श्री […]

You May Like

Breaking News