IMG-20251108-WA0021
previous arrow
next arrow

हिमाचल में भाजपा चारों खाने चित, धनबल पर जनबल की जीत, मुख्यमंत्री दे पद से इस्तीफा- कांग्रेस

IMG-20251111-WA0008
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश उपचुनावो में चारों सीटों पर कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर फतह हासिल की है। कांग्रेस ने इसके लिए प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया है व कहा है कि भाजपा जनता का विस्वास व समर्थन खो चुकी है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देकर प्रदेश में तुरन्त चुनाव करवाये जाने की मांग की है।

कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि उपचुनावों में धनबल पर जनबल की जीत हुई है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार उपचुनाव में सत्ताधारी पार्टी चारों सीटों में हारी है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई ऐसी पार्टी से थी जिसने धर्म जाती क्षेत्र के नाम पर देश को बांटने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय सीट से प्रतिभा सिंह जुबल से रोहित ठाकुर व दो अन्य सीटों पर कांग्रेस जीती है। इस सेमिफाइनल मे कांग्रेस की जीत हुई है अब 2022 के फाइनल पर कांग्रेस की नजर है।

उन्होंने कहा कि देश प्रदेश में महंगाई के कारण गरीब जनता को दो वक्त की रोटी कमाना मुश्किल हो गया है।लचर कानून व आर्थिक हालत जनता के सामने हैं बीजेपी ने जनता को मुद्दों से भटकाने का काम किया।

बीजेपी की सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही है। हार के बाद मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देकर तुरन्त चुनाव करवाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं बने लगातार सड़को पर आकर झूठ प्रपंच की राजनीति के खिलाफ आवाज बुलंद की है। यह जीत संगठन की जीत है। कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल उप-चुनावों के अंतिम परिणाम, जानें किसको कितने वोट मिले

Wed Nov 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उप-चुनावों के परिणाम आज घोषित हो गए।मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह विजयी रहीं जिन्हें 3,69,565 मत प्राप्त हुए। भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशहाल चंद ठाकुर को 3,62,075 मत, […]

You May Like

Breaking News