IMG_20250414_113426
IMG_20250414_113426
previous arrow
next arrow

हिमाचल उप-चुनावों के अंतिम परिणाम, जानें किसको कितने वोट मिले

file_000000009ee061f79c7a6faba24452b9
file_00000000934c61f8b77af5384f2a351e
file_00000000a3d461f9a909a929a40f939d
file_00000000084461f99789bb98593b9788 (1)
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उप-चुनावों के परिणाम आज घोषित हो गए।
मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह विजयी रहीं जिन्हें 3,69,565 मत प्राप्त हुए। भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशहाल चंद ठाकुर को 3,62,075 मत, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अम्बिका श्याम को 3617, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर को 1262 जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार को 1119 और सुभाष मोहन स्नेही को 1772 मत प्राप्त हुए।


फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के भवानी सिंह पठानिया ने जीत हासिल की। उन्हें 24,449 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18,660, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के पंकज कुमार दर्शी को 375 तथा निर्दलीय प्रत्याशी डा. अशोक कुमार सोमल को 295 और डा. राजन सुशान्त को 12,927 वोट हासिल हुए।
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के रोहित ठाकुर ने सर्वाधिक 29,955 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। भाजपा की नीलम सरैक को 2644, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन सिंह बरागटा को 23,662 और सुमन कदम को 170 मत प्राप्त हुए।


अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उप-चुनाव में कांग्रेस पार्टी के संजय अवस्थी ने विजय प्राप्त की जिन्हें 30790 वोट मिले भाजपा के रतन सिंह पाल को 27570 जबकि निर्दलीय जीत राम को 547 मत प्राप्त हुए।

Share from A4appleNews:

Next Post

RHPS ने अक्तूबर में 160. 9572 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन का सर्वश्रेष्ठ कीर्तिमान किया स्थापित

Wed Nov 3 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहररामपुर एचपीएस द्वारा SJVN के इतिहास में विद्युत उत्पादन में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ते हुए अक्टूबर महीने में 160.9572 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।विद्युत उत्पादन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ मासिक उत्पादन है। जबकि साल 2019 के अक्टूबर महीने का सर्वाधिक […]

You May Like

Breaking News