file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 3 दिन बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी क्षेत्रों में मौसम रहेगा साफ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 17 फरवरी तक लगातार 3 दिन बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

हालांकि इस दौरान मैदानी भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी से मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और हिमपात Snowfall की संभावना है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश में मौसम के मिजाज बदल सकते हैं। अगले 3 दिन पर्वतीय इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है। 15, 16 व 17 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहेगा।

इस दौरान शिमला, कुल्लू, चम्बा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में बर्फ गिर सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। लेकिन मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा।

वहीं 17 और 18 फरवरी को एक छोटा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा लेकिन इसका असर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिम्फेड समय रहते खाद आर्डर करता तो आज संकट खड़ा न होता, HPMC बाज़ार से भी अधिक कीमतों पर खाद बेचकर कर रही है बागवानों की लूट- संजय

Tue Feb 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाकिसान संघर्ष समिति प्रदेश में खाद की कमी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करती है तथा सरकार के किसानों के प्रति उदासीन रवय्ये की कड़ी निंदा करती है। आज जब किसान विशेष रुप से सेब बागवानों को खाद की अत्यंत आवश्यकता है उसे सरकार आवश्यकता अनुसार कोई भी […]

You May Like

Breaking News