एप्पल न्यूज़, शिमला
शिमला के भट्टाकुफर वार्ड के पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर सोमवार को महापौर शिमला के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब से भाजपा शासित नगर निगम बना है तभी से नगर निगम वन, पानी व अन्य क्षेत्रों पर अपना अधिकार खो रहा है।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में करोड़ो का बजट शहर के लिए आता है लेकिन निगम में मर्ज एरिया में यह बजट खर्च नही किया जा रहा है। पार्षदों को काम करवाने के लिए बजट न होने की बात कही जाती है।
वन्ही दूसरी तरफ पानी को निजी हाथों में देने के बाद निगम के वार्डो के साथ लगती पंचायतो को पानी से महरूम रखा जा रहा है।
आज शिमला शहर के लिए बड़ी बड़ी परियोजनाये हैं लेकिन फिर भी पानी नही दिया जा रहा है। इन मांगो को मेयर के माध्यम से सरकार तक रखा जाएगा। जब तक उनकी बात को मेयर सरकार तक पहुचाती है वह धरने पर रहेंगे।