पांवटा साहिब के DSP वीर बहादुर सहित सिरमौर में कोरोना पॉजिटिव के आए 11 नए मामले

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पांवटा साहिब (डॉ प्रखर गुप्ता)

पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने स्वयं जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने एहतियात के तौर पर अपने आप को 3 दिनों से आइसोलेट किया हुआ था। वहीं उन्होंने जनता से भी अपील की है कि जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आया है वह खुद को आइसोलेट कर ले एवं यदि लक्षण दिखाई दें तो अपना कोरोना टेस्ट भी करा लें।

सूत्रों के मुताबिक इन 11 नए मामलों में 7 नाहन से और 4 पांवटा साहिब क्षेत्र से हैं। नाहन के 7 मामलों में से 4 सुरला चारजन (9 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय महिला और 67 वर्षीय पुरुष) के हैं, जो कि पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के प्राथमिक संपर्क में आए हैं, 3 व्यक्ति (36 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय पुरुष और 47 वर्षीय महिला) काला अंब की फार्मा फैक्ट्री से संबंधित हैं, जो पहले पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। इसके अलावा 4 मामले पांवटा साहिब क्षेत्र के हैं, जिनमें सतौन के 22 वर्षीय पुरुष, शिलाई की 16 वर्षीय महिला, पांवटा के 34 वर्षीय पुरुष और बनौर के 42 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर के यांगपा-1 गांव में पति पत्नी निकले कोरोना पाजिटिव

Tue Aug 11 , 2020
एप्पल न्यूज़, सन्दीप शर्मा भावानगरकिन्नौर जिले के यांगपा फस्ट गांव में पति पत्नि कोरोना पोॅजिटिव निकलने पर गांंव में हड़कप मचा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार ने यह दपंति एक माह पूर्व दिल्ली से अपने घर यांगपा फस्ट आए हुए थे। दोनो को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटाइन करके कोरोना सैंपल […]

You May Like