IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस नेताओं के बीच चल रही है वर्चस्व की जंग, जयराम नहीं यू टर्न मुख्यमंत्री- रवि मेहता

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता ने शिमला में कहा कि भाजपा कोविड-19 महामारी को लेकर एक जन जागरण अभियान शुरू करने जा रही है और यह सरकार-संगठन के तालमेल से होगा।

\"\"


उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से विपक्षी दल मुख्यमंत्री और सरकार के ऊपर नकारात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं वह निन्दाजनक है, मुख्यमंत्री यू टर्न वाले नहीं पर सीधा धरातल पर काम करने वाले मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता कार्यकर्ताओं की पार्टी है और एक लोकतांत्रिक पार्टी है यहां हर निर्णय लोकतांत्रिक तरीके से ही लिया जाता है।
उन्होंने कहा की सत्र को स्थगित करने का निर्णय सरकार का अच्छा निर्णय है और इस महामारी के समय यह निर्णय स्वागत योग्य है ,अपितु कांग्रेस के समय भी मॉनसून सत्र को स्थगित किया गया था, पर उस समय भाजपा ने वीरभद्र सरकार को भ्रष्टाचार के मामलों पर घेर रखा था।
उन्होंने कहा कि जितने भी शिलान्यास एवं सामाजिक कार्यक्रम होने जा रहे है वह सब वह सब वर्चुअल माध्यम से ही किए जाएंगे। भाजपा ने सबसे पहले अपने ऊपर ही इस नियमों को लागू किया है।
उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर धरातल पर बेहतरीन कार्य कर रही है और भाजपा एवं सरकार मिलकर हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 महामारी को हराने जा रही है। कांग्रेस के नेताओं के बीच में वर्चस्व की जंग चल रही है और उनके नेता केवल अनुचित बयानबाजी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कागर्स नेताओं को भी धरातल पर काम करना चााहिये।

प्रेस वार्ता में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, दिनेश ठाकुर, जितेंद्र भोटका, अंजना शर्मा एवं सुशील चौहान उपस्थित रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

Sat Dec 5 , 2020

You May Like

Breaking News