सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

हिमालयन टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन चंबा का गठन, मायूक अध्यक्ष दिनेश महासचिव नियुक्त

एप्पल न्यूज, डलहौजी

डलहौजी में चंबा जिले में हिमालयन टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन जिला चंबा का गठन किया गया है।

नई टीम में मायूक चड्ढा को अध्यक्ष, दिनेश चौहान को महासचिव और अमित गंडोत्रा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसोसिएशन का उद्देश्य चंबा की प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए संगठित प्रयास करना है।

अध्यक्ष नियुक्ति पर मायूक चड्ढा ने हिमालयन टी-10 टेनिस क्रिकेट एसोसिएशन, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष यदुराज चौहान और महासचिव रोशन चौहान सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा

“यह मेरे लिए गर्व का विषय है कि मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर दिलाने के लिए कार्य करूंगा।”

Share from A4appleNews:

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में धूमधाम से मनाया गया 79वाँ स्वतन्त्रता दिवस

Sat Aug 16 , 2025
एप्पल न्यूज, झाकड़ी “सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ु-ए-क़ातिल में है* इन्हीं पंक्तियों को व्याख्यायित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक/परियोजना प्रमुख श्री आशुतोष बहुगुणा ने एसजेवीएन के 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर […]

You May Like

Breaking News