आनी खण्ड की 40 महिलाओं ने सीखे गलीचा बुनाई के गुर, 3 माह से कोट गांव में चल रहा था प्रशिक्षण

केंद्र-एकीकृत डिज़ाइन एवं तकनीकी विकास परियोजना कार्यक्रम के सौजन्य से हुआ आयोजन

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी खण्ड की लझेरी पंचायत के कोट गांव में एकीकृत डिज़ाइन एवं तकनीकी विकास परियोजना कार्यक्रम के अन्तर्गत गलीचा बुनाई में 3 माह के प्रशिक्षण केन्द्र का मंगलवार को समापन हो गया। इस समापन समारोह की अध्यक्षता राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने की और समारोह में आनी के  विधायक  किशोरी लाल सागर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।

निगम के तत्वाधान से इस केन्द्र का शुभारम्भ 3 माह पूर्व किया गया था और इस प्रशिक्षण केन्द्र में 40 प्रशिक्षार्थियों ने गलीचा बुनाई  के नए  डिजाइन से सम्बन्धित प्रशिक्षण लिया ।

केन्द्र में इन चालीस लोगों को ट्रेनिंग देने वाले वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के डिजाइनर कुमार यादव ने अनेको प्रकार के डिज़ाइन सिखाए । उनके  मार्गदर्शन में प्रशिक्षार्थियों ने मूर्त रूप देने  का प्रशिक्षण लिया ।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने कहा कि सरकार द्वारा इस तरह के अनेको कार्यक्रम चलाए जा रहें हैं और वर्तमान में प्रदेश भर में लगभग दो हज़ार लोग विभिन्न तरह  की प्रशिक्षण ले रहें है ।

निगम के तत्वाधान से चलाए जा रहें इन प्रशिक्षण केन्द्रो में सीखने वाले लोगो को ट्रेनिंग के साथ साथ मानदेय भी दिया जाता है । 

उन्होने कहा कि इस तरह  की ट्रेनिंग लेकर भविष्य में इसे स्वरोजगार के रूप में भी अपनाया जा सकता है ।

समरोह में विशेष रूप से मुख्यातिथि पधारे  विधायक किशोरी लाल सागर ने भी उपस्थित लोगो को सम्बोधित किया तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहें इस तरह के प्रशिक्षण केन्द्रो में विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण लेने का आवाहन किया ।

3 माह के प्रशिक्षण केन्द्र के समापन समरोह में राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम ज़िला मण्डी कुल्लू एवं कांगड़ा के प्रभारी दीपक पूरी. कैलाश फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष बृजलाल .खंड विकास अधिकारी आनी  बबनेश चड्ढा सहित क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों ने भाग लिया ।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दी बधाई

Wed Jun 29 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 10वीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज जारी 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों की मैरिट सूची में लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए […]

You May Like

Breaking News