टांडा में एक और तब्लीगी पॉजिटिव, हिमाचल की चिंता बढ़ाई, अब 7 तब्लीगी अस्पताल में

एप्पल न्यूज़, कांगड़ा

हिमाचल में रविवार को कांगड़ा टांडा से भेजी गई 21 कोरोना सेम्पल की रिपोर्ट आ गई है। 21 में से 20 नेगेटिव जबकि एक कि रिपोर्ट पोकइटिव आने से हिमाचल की चिंता बढ़ गई है। ये पॉजिटिव इंदौरा से एक तब्लीगी जमात का ही है। इसे मिलाकर अब हिमाचल में तब्लीगीयों के पॉजिटिव की संख्या बढकर 7 हो गई है।

नोडल ऑफिसर आरडी धीमान ने कहा कि शनिवार को सेम्पल में कुछ गड़बड़ी के चलते आज फिर से सेम्पल भेजे गए जिसमे एक पॉजिटिव पाया गया।

उन्होंने कहा कि टांडा में पहले से उपचाराधीन महिला की रिपोरर भी नेगेटिव आ गई है। अब दो और टेस्ट के बाद उसे छुट्टी दे दी जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल -एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान में 13.5 लाख व्यक्तियों की स्वास्थ्य जानकारी जुटाई, अब तक 13 मामले कोरोना पॉजिटिव- करें सहयोग

Mon Apr 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान चिकित्सा जांच के लिए स्वेच्छा से सामने न आने वाले दिल्ली की […]

You May Like

Breaking News