file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने किया ढली स्थित विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान व मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल टूटीकंडी का दौरा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शिमला के निकट ढली स्थित विशेष योग्यता वाले बच्चों के संस्थान का दौरा किया। उन्होंने रेडक्रॉस के माध्यम से बच्चों को दीपावली की मिठाइयां बांटीं।

उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रकाश का पर्व है। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सबके जीवन में खुशियों का प्रकाश हो।

इस अवसर पर, राज्यपाल ने बच्चों के अभिभावकों से भी बातचीत की।

इससे पूर्व, स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मपाल राणा ने राज्यपाल का स्वागत किया।

इसके बाद राज्यपाल ने मानसिक स्वास्थ्य और पुनर्वास अस्पताल, टूटीकंडी का भी दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण शाखा के पदाधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अस्पताल में  उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। 

राज्यपाल ने रेडक्रॉस के सदस्यों का आह्वान किया कि वे उपचाराधीन रोगियों को अपनाएं और उनकी काउंसलिंग के लिए आगे आएं।

वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय पाठक ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा अस्पताल की गतिविधियों से अवगत करवाया।

राज्यपाल ने प्रत्येक रोगी को दीपावली की मिठाई भेंट की और शुभकामनाएं दीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

भेड़-बकरी व्यवसाय युवा वर्ग भी अपनायें, आधुनिक तकनीकों के साथ सांस्कृतिक विरासत को सहजें- कृषि विश्वविद्यालय देगा हर संभव सहायता- प्रो. चौधरी

Fri Oct 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, भरमौर/पालमपुर चौसकु हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एच.के.चौधरी ने चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र के भरमाणी और अन्य गांवों का दौरा किया। उन्होंने चरवाहों के साथ बातचीत की और उन्हें अपनी भेड़ और बकरी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों की सेवाओं […]

You May Like

Breaking News