file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा चहुमुखी विकास- राजेन्द्र गर्ग

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल बिलासपुर

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है जिस कारण प्रदेश आज देश में अन्य राज्यों में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। वर्तमान में प्रदेश ने अनेक क्षेत्रों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह बात खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बाडी मझेडवां में अर्जुन, आंवला पौधा रोपण करने के उपरांत कही।

\"\"


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा प्रदेश की खाली भूमि पर आंवला, हरड, भेडा इत्यादि औषधीय पौधे रोपित किए जा रहे है जिनका प्रयोग देसी दवाईयों को बनाने में किया जाता है। उन्होंने कहा कि वनो में औषधीय पौधों के साथ फलदार पौधे भी लगाए जा रहे है ताकि वनो में रहने वाले जानवर शहरो की तरफ न आए तथा जंगलो में ही रहे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में पेड़ जहां प्रदेश की सुन्दरता बढ़ाते है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों की सुन्दरता को देखने के लिए ही पर्यटक हिमाचल में दूर-दूर से आते है तथा आनन्दविमोर होकर पहाड़ों की ओर आकर्षिक होते है तथा पुनः आने का संकल्प लेकर ही यहां से जाते है।
उन्होंने कहा कि वनो के बढ़ने से जहां पहाड़ो की सुन्दरता बढ़ती है वहीं पर्यावरण प्रदूषण भी कम करने में सहायता मिलती है जिससे लोगों को शुद्व हवा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि वनो में स्थानीय लोगों की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए योजनाएं आरम्भ की गई है इन प्रयासो से वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि वे अधिक से अधिक पेड़ लगाए ताकि हिमाचल को हरा भरा व खुशहाल प्रदेश बनाए रखा जा सके।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा राकेश बबली, प्रवक्ता परिवेश शर्मा, जिला अध्यक्ष किसाना मोर्चा सुरेन्द्र भारती, महामंत्री पंकज चन्देल, भाजपा किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रकाश चन्द, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत अनिल सहगल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण मनोहर लाल शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति सतीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश के विकास में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका- भारद्वाज

Sat Aug 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला

You May Like

Breaking News